रूस जी20 के साथ संबंध विकसित करने में रखता है दिलचस्पी: क्रेमलिन

मॉस्को, 14 फरवरी (वार्ता) क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस जी-20 के साथ संबंध विकसित करने में दिल्चस्पी रखता है और यह वह प्रारूप है जो विश्व के ‘आर्थिक चालक’ को ज्यादा प्रतिबिंबित करता है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह रूस को जी-7 में वापस देखना चाहते हैं।

श्री पेसकोव ने कहा “इस दृष्टिकोण से, निश्चित रूप से, हम मानते हैं कि हम जी-20 की संरचना के अंदर अपने रचनात्मक कार्य को जारी रखने में ज्यादा रुचि रखते हैं।”

Next Post

वन सुरक्षा के लिए हाईटेक हुआ विभाग

Fri Feb 14 , 2025
बुरहानपुर में 21 समितियों के 150 सदस्यों के नंबर फॉरेस्ट फायर सिस्टम से जुड़े, तत्काल जानकारी मिलेगी नेपानगर। वन परिक्षेत्र नावरा में आयोजित संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में एक पहल की गई है। वन विभाग ने सभी समिति अध्यक्षों और सदस्यों के मोबाइल नंबर फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट सिस्टम […]

You May Like