अमेरिका की अदालत ने अडानी के खिलाफ मामला खारिज किया

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ एक आपराधिक मामला खारिज कर दिया।
ब्रुकलिन स्थित जिला अदालत के जज ने इस बात से संतुष्ट होने के बाद कि अमेरिका के न्याय विभाग ने अडानी समूह के देश में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता से प्रभावित हुए बिना मामला वापस लेने का आवेदन दिया है, विभाग के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी। न्याय विभाग ने इस साल मई में मामला वापस लेने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन किया था। इसके बाद अदालत ने अडानी समूह से पूछा था कि न्याय विभाग के इस कदम के बदले में उसने क्या प्रत्युपकार किया था।

श्री अडानी ने अमेरिका की अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इस चुनौती पूर्ण समय में कानून की सच्चाई और निष्पक्षता में हमारा विश्वास अटल रहा।” उन्होंने उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की “जिन्होंने हमारे ऊपर, तंत्र के ऊपर और भारत की न्याय क्षमता पर” विश्वास बनाये रखा। श्री अडानी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो, वह और उनकी कंपनी राष्ट्र निर्माण, लंबे समय तक कायम रहने वाले मूल्य का सृजन और खुद की सीमाओं से कहीं बड़े उद्देश्यों को पूरा करने का काम करती रहेगी।

.....

Next Post

केन-बेतवा प्रभावित 14 गांवों में लगेंगे शिविर, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Tue Aug 11 , 2026
छतरपुर। कलेक्टर मृणाल मीणा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के पुनर्वासित 14 गांवों में शिविर लगाकर लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा […]

You May Like