सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम फिर अव्वल

जबलपुर: प्रदेश में नगर निगम जबलपुर ने सी एम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में बाजी मारी है और प्रदेश में ए ग्रेड हासिल करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। जानकारों के अनुसार एक मई 2026 से 20 जून तक नगर निगम जबलपुर में सी एम हेल्पलाइन में 3407 शिकायत दर्ज हुई थीं, जिनमें 59.49 प्रतिशत शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कर दिया है यानी इन समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है।

प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में दूसरा स्थान सागर नगर निगम ने हासिल किया है जिसने सी एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण कराया है। नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस सफलता का श्रेय नगर निगम की पूरी टीम को दिया है।

Next Post

शांति भंग कर रहे युवक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: शनिवार रात्रि मुख्य स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 के कटनी छोर की ओर एक युवक आने-जाने वाले यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं विवाद कर शांति भंग कर राह था। जिसके व्यवहार से यात्रियों में भय एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही थी तथा विवाद बढ़कर अप्रिय […]

You May Like