मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए: कलेक्टर

जबलपुर: मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए एवं अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित की जाएं। यह बातें कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कहीं।

उन्होंनेमरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर उपचार व्यवस्था, साफ- सफाई, आवश्यक सुविधाओं तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुराग सिंह सहित मेडिकल कॉलेज एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

पति-पत्नी ने बिना अनुमति के काटी कॉलोनियां, एक और एफआईआर दर्ज

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत अंतर्गत टिमरी में नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति कॉलोनियां काटकर पति-पत्नी ने प्लॉटों को बेच डाला। मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के मुताबिक नलिनी वैश पति राकेश वैश, निवासी सेन्ट्रल प्लाजा, […]

You May Like