इंडिगो 04 अगस्त से देवघर से गुवाहाटी के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो 04 अगस्त से देवघर और गुवाहाटी के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करेगी। एयरलाइंस ने शनिवार को बताया कि यह सेवा सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इससे झारखंड की धर्म स्थली और पूर्वोत्तर के बीच संपर्क मजबूत होगा। यात्री एयरलाइंस के वेबसाइट, मोबाइल ऐप और प्राधिकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।

देवघर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आते हैं। इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सीधी उड़ान से पूर्वोत्तर और देवघर के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी से देवघर की उड़ान सुबह 9.25 पर चलकर 11.20 पर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान पूर्वाह्न 11.40 पर रवाना होगी और दोपहर बाद 1.35 पर गुवाहटी में उतरेगी।

.....

Next Post

विश्व जनसंख्या दिवस पर जबलपुर में निकली जनजागरूकता रैली, परिवार नियोजन का दिया संदेश

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जबलपुर में 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने जनजागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर […]

You May Like