विश्व जनसंख्या दिवस पर जबलपुर में निकली जनजागरूकता रैली, परिवार नियोजन का दिया संदेश

जबलपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जबलपुर में 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने जनजागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए गए।

अभियान के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं, सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर में 2 पुरुषों और 21 महिलाओं की नसबंदी सफलतापूर्वक की गई।

Next Post

'माय यूथ माय प्राइड' कॉन्क्लेव में CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, 5 हजार युवाओं के साथ लिया विकसित मध्य प्रदेश का संकल्प

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में प्रदेशभर से करीब 5 हजार युवा शामिल हुए। ‘वन स्टेट, वन जनरेशन, वन संकल्प’ थीम पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का […]

You May Like