रुपया 32 प्रतिशत टूटा

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 32 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.83 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 92.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज सात पैसे टूटकर 92.58 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 92.41 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार की समाप्ति तक यह 92.83 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़ककर उसी स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने आज पूंजी बाजार से 35.77 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी आधा फीसदी से अधिक की बढ़त में रहा। इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

Next Post

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने सीमापार रोबोटिक सर्जरी करके स्थापित किया नया कीर्तिमान: मुंबई में बैठे सर्जन ने मस्कट में मरीज़ की 'रेडिकल नेफरेक्टोमी' की

Fri Apr 10 , 2026
कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल अब अत्याधुनिक और तकनीक-संचालित ‘बॉर्डरलेस हेल्थकेयर’ का वैश्विक केंद्र बन गया है। यह भारतीय डॉक्टरों को सात समंदर पार भी अपनी विशेषज्ञता और सटीक उपचार पहुँचाने की नई शक्ति देता है मुंबई, 10 अप्रैल, 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर, जिसका इस वर्ष का […]

You May Like

मनोरंजन