एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने किया रक्तदान

सीहोर।प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस के अवसर पर रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी सजगता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है.

भोपाल के चिरायु अस्पताल में एक बुजुर्ग की ओपन हार्ट सर्जरी हेतु चार यूनिट रक्त की आकस्मिक आवश्यकता थी, उनके पुत्र ने पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के एनसीसी अधिकारी से रक्त के लिए आग्रह किया. सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सतीश शर्मा के आह्वान पर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आर्यन वर्मा, विकास परमार, अजय वर्मा एवं महात्मा गांधी कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर अरविंद वर्मा चिरायु अस्पताल पहुंचे और चारों ने सहर्ष चार यूनिट रक्तदान किया. कैडेट्स आर्यन ने बताया कि रक्तदान कर वह बहुत सुखद अनुभव कर रहे हैं. कैडेट विकास परमार ने कहा महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की यह परंपरा रही है कि सभी कैडेट जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं.

 

 

Next Post

नेहरु पार्क में निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ

Mon Nov 24 , 2025
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश अनुसार बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ. योगाचार्य सुरेश बाबू राठौड़ के मार्गदर्शन में चलने वाले इस शिविर का नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने […]

You May Like