विधायक की सीवेज सिस्टम की पहल पर शुरु हुआ अमल

सीधी: विधायक की सीवेज सिस्टम की पहल परअमल शुरु हो गया है। सीधी शहर में समग्र सीवर सिस्टम डीपीआर हेतु सीएमओ नपा सीधी ने प्रमुख अभियंता एमपीयूडीसी भोपाल को पत्र भेजा है। सीधी शहर के व्यवस्थित विकास और जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए सीवर सिस्टम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीपीआर तैयार होना है। इसी सर्वेक्षण के आधार पर विस्तृत परियोजना प्रतिवेद तैयार की जाएगी। रिपोर्ट फाइनल होने के बाद ही सीवर लाइन निर्माण का मुख्य कार्य धरातल पर शुरू होगा। स्थानीय स्तर पर सीधी विधायक रीती पाठक द्वारा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमपीयूडीसी) की टीम द्वारा सीवर लाइन के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। सर्वेक्षण के आधार पर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा।इस योजना के पूरा होने से सीधी शहर को जलभराव, गंदगी और पारंपरिक ड्रेनेज फेलियर जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह माना जा रहा है कि डीपीआर तैयार होने के बाद आवश्यक बजट का आकलन भी सामने आ जायेगा। बजट स्वीकृति के बाद धरातल पर कार्य शुरू होने की राह भी प्रशस्त हो जायेगी। सीवेज सिस्टम बनने से शहर में बरसात के दिनों में जल भराव की बड़ी समस्या से भी स्थाई तौर पर निजात मिल जायेगा।

डीपीआर में इन बिंदुओं को शामिल कराने का प्रयास

नगर पालिका सीधी की ओर से सीवर व्यवस्था के डीपीआर में विशेष रूप से 11 बिंदुओं को सम्मिलित किये जाने की अपेक्षा की गई है। इनमें नगर के संपूर्ण क्षेत्र का बेसलाइन एवं टोपोग्राफिकल सर्वेक्षण। वार्डवार जनसंख्या एवं भविष्य की जनसंख्या का आकलन करते हुए वर्तमान जल निकासी एवं सीवर व्यवस्था का सर्वेक्षण एवं मैपिंग।
सीवर नेटवर्क का हायड्रुलिक डिजाइन एवं नेटवर्क लेआउट। मुख्य ट्रंक सीवर, सब-मेन एवं ब्रांच सीवर लाइनों का प्रस्ताव। आवश्यकतानुसार सीवर पंपिंग स्टेशन एवं राइजिंग मेन का प्रावधान। घरेलू सीवर कनेक्शन एवं संबंधित चैबर / मैनहोल की व्यवस्था। आवश्यकतानुसार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिजाइन एवं क्षमता निर्धारण।

ट्रीटेड वेस्ट वाटर के सुरक्षित निस्तारण / पुनः उपयोग की व्यवस्था। कार्य की विस्तृत बीओक्यू , टेक्निकल स्पेशिफिकेशन एवं कास्ट इस्टीमेट । आवश्यकतानुसार ओ एण्ड एम कास्ट एवं परियोजना की दीर्घकालीन संचालन व्यवस्था। परियोजना के लिए संभावित वित्तीय स्रोत /योजना के अनुरूप प्रस्ताव तैयार किया जाना। नगर पालिका परिषद सीधी की ओर से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्य हेतु एमपीयूडीसी की सक्षम
तकनीकी टीम को आवश्यक निर्देश प्रदान कर नगर या विस्तृत सर्वेक्षण कराते हुए सीवर सिस्टम की डीपीआर तैयार कराने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करें ताकि शासन स्तर से परियोजना की स्वीकृति एवं वित्तीय व्यवस्था हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सके।

इनका कहना है

सीधी शहर में सीवेज सिस्टम का कार्य सार्थक तरीके से पूरा हो सके इसके लिए उनके द्वारा भोपाल स्तर पर सभी प्रयास किए गए हैं। अब आगे कार्य सही तरीके से शुरू हो इसके लिए भी पहल होगी।
रीती पाठक, विधायक सीधी

इनका कहना है –

शासन स्तर से इसका सर्वे एवं डीपीआर बनाने का कार्यवाही चल रही है । आगे क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी 15 -20 दिन बाद ही पता चलेगी।

महमूद हसन
सीएमओ, नपा -सीधी

Next Post

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन; सिद्धांता रेडक्रॉस और सृष्टि हॉस्पिटल निलंबित, भुगतान रोका

Tue Sep 8 , 2026
भोपाल: आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत में अस्पतालों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सीएमएचओ द्वारा प्रस्तुत जांच के आधार पर कार्रवाई की गई. मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने बताया कि सीएमएचओ से प्राप्त रिपोर्ट एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल […]

You May Like

मनोरंजन