आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन; सिद्धांता रेडक्रॉस और सृष्टि हॉस्पिटल निलंबित, भुगतान रोका

भोपाल: आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत में अस्पतालों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सीएमएचओ द्वारा प्रस्तुत जांच के आधार पर कार्रवाई की गई.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने बताया कि सीएमएचओ से प्राप्त रिपोर्ट एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं सृष्टि हॉस्पिटल के विरुद्ध आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत निलंबन एवं स्टॉप पेमेंट की कार्रवाई की गई है. सीएमओ शाह ने बताया कि सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संबंध में सीएमएचओ द्वारा अस्पताल के पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण के लिए जानकारी दी गई.

संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था. उसी के आधार पर अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है. इसी प्रकार सृष्टि हॉस्पिटल के संबंध में भी सीएमएचओ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर अस्पताल को आयुष्मान भारत निरामयम् योजना से निलंबित करते हुए स्टॉप पेमेंट की कार्रवाई की गई है.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा योजना के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध उपचार उपलब्ध कराना राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों एवं जांच प्रतिवेदनों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो सहित कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 घायल

Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर: एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए ऑटो सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक ऑटो पलट गया, 3 लोग घायल हो गए। यह शहर के व्यस्त सिटी सेंटर रोड की घटना है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन