तीन सूने घरों के टूटे, लाखों का माल ले उड़े चोर

जबलपुर: बेखौफ चोरों ने तीन सूने घरों में धवा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। ये वारदातें अधारताल, गोराबाजार, बरेला थाना क्षेत्र में हुई है।
अधारताल पुलिस के मुताबिक धनराज पटेल 49 वर्ष निवासी कृष्णा विहार कोलानी मैत्री नगर महाराजपूर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रेल्वे में नौकरी करता है। 22 अप्रैल की रात घर में ताला लगाकर उज्जैन गया था जहॉ से सुबह घर वापस लौटा तो बाउड्री वाल के गेट वं घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर रखी अलमारियों खुली पडी थी जिसमें रखे नगदी 10 हजार रूपए, गुल्लक में रखे लगभग 5 हजार रूपए एवं चांदी की 3 जोड बिछिया, 2 जोड पायल, चांदी के बर्तन, पुराने सिक्के, बेसलेट 3 चूडी गायब थी।

अज्ञात चोर नगद 15 हजार एवं चांदी के बर्तन व जेवर चुरा ले गया है। इसी प्रकार बरेला थाने में शेष नारायण दुबे 60 वर्ष निवासी डुण्डी बरेला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किराना दुकान चलाता है, भतीजे की शादी में परिवार सहित जबलपुर घर में ताला लगाकर गया था। जब घर आया तो देखा कि दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था सामान फैला हुआ था अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगद डेढ़ लाख गायब थे। सीसीटीव्ही में दो चोर चोरी करते दिख रहे है।

इसी प्रकार गोराबाजार थाने में छोटू सोंधिया 23 वर्ष निवासी राजुल टाउन शिप ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह चग्गर फार्म में हितेन्द्र सिंह के घर मे खाना बनाने का काम करता है। घर में ताला लगाकर वह एवं उसकी पत्नि उषा सोधिया हितेन्द्र सिंह के मकान में काम करने चले गये थे। शनिवार सुबह 06 बजे अपने घर लोबो कालोनी राजुल टाउन सिप आये तो देखा की घर का मेन दरवाजा का ताला एव कुंदा टुटा हुआ था। अलमारी में रखे जेवरात गायब थे।
संजीवनी नगर से ई रिक्शा चोरी
संजीवनी नगर थाने में विभा पाण्डे निवासी जोशी मोहल्ला गढा पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके नाम से एक ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एच 5923 है, जिसको पति रामू पांडे चलाते है। जिसे साई परिसर में खडा कर लॉक कर दिए थे। जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए ।

Next Post

जनगणना में डिजिटल भागीदारी कर इसे सफल बनायें: मोदी

Sun Apr 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से जनगणना 2027 में डिजिटल भागीदारी कर इसे सफल बनाने की अपील की। श्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम […]

You May Like