भोपाल। रेल यात्री मासिक सीजन रेल टिकट भी यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से बुक कर सकते हैं। यह सुविधा न केवल यात्रा को सरल बनाती है बल्कि समय और धन की बचत भी करती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि मासिक सीजन रेल टिकट भी यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकता है, जो कि दैनिक यात्रियों के लिए बहुत ही उपयोगी सुविधा है. उन्होंने कहा कि यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि इससे यात्री डिजिटल रेल सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और डिजिटल इंडिया की दिशा में अपना योगदान दें।
भोपाल रेल मंडल में पिछले 6 महीनों में अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक कुल 60,672 मासिक सीजन रेल टिकट बुक किए गए. जिनमें से 17,722 टिकट यानी करीब 30 प्रतिशत टिकट यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए गए.
3 से 12 महीनों के लिए मान्य
एमएएसटी का मतलब मासिक सीजन रेल टिकट है. जो एक प्रकार का मासिक रेल टिकट है. यह यात्रियों को रोज़ाना आने-जाने के लिए बार-बार टिकट लेने की झंझट से मुक्ति देता है. यह टिकट अधिकतम 150 किलोमीटर के लिए मान्य होता है और महीने भर रेल यात्राओं की सुविधा देता है. रेलवे द्वारा नियमित यात्रियों के लिए दी जाने वाली एक सुविधा है।
