​धूं-धूं कर जली स्कूल बस: देर रात काला पाठा क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बैतूल: एक निजी स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गई।कल देर रात काला पाठा क्षेत्र में हुए इस हादसे में देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आकर खाक हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि बस स्कूल परिसर में खड़ी थी, तभी देर रात उसमें आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों और स्कूल के चौकीदार ने तत्काल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

घटना के दौरान स्कूल परिसर में अन्य बसें भी खड़ी थीं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस को खड़ा करने के बाद संभवतः कोई इलेक्ट्रिक स्विच चालू रह गया था। इससे बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इस हादसे में लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।बैतूल गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

हिंद महासागर में अमेरिकी हमले से डूबा ईरानी युद्धपोत 'IRIS देना', विशाखापत्तनम में 'मिलान 2026' अभ्यास से लौटते समय हुआ हमला, भारतीय समुद्री क्षेत्र में युद्ध की आहट

Thu Mar 5 , 2026
हैदराबाद | ईरानी युद्धपोत ‘IRIS देना’, जो हाल ही में भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘मिलान 2026’ में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था, उसे अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में डुबो दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में इस हमले की पुष्टि करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन