
शाजापुर। ग्राम पिपलिया गोपाल के शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक ने वहां पढऩे वाले बच्चों से स्कूल का शौचालय और बाथरुम साफ करवाने का मामला सामने आया है. जब बच्चों का सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ, तो मामला सामने आया. इसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को शिकायत की है, जिन्होंने जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें स्कूल के शिक्षक फजल एक बच्चे से शौचालय साफ करवाते नजर आ रहे हैं. सफाई के दौरान बच्चे की शर्ट तक उतरी हुई है. केवल छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल की छात्राओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का कहना है कि उनसे स्कूल में आए दिन झाड़ू लगवाई जाती है और साफ-सफाई करवाई जाती है. कक्षा 6 के एक छात्र लकी ने बताया कि शिक्षक फजल ने उनसे कहा कि परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और बाहर के गांवों से बच्चे यहां आएंगे. इसलिए सफाई कर दो. वहीं अभिभावक देवी सिंह ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने खुद बच्चों को बिना कपड़ों के शौचालय साफ करते देखा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
परीक्षा का हवाला देकर कराई सफाई…
कक्षा छठी के छात्र लकी ने बताया कि शिक्षक फजल ने यह कहकर उनसे बाथरुम साफ करवाया कि परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और बाहर के गांव के बच्चे यहां आएंगे. इसलिए सफाई कर दो. वहीं अभिभावक देवीसिंह ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने खुद बच्चों को बिना कपड़ों के शौचालय साफ करते देखा. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं कुछ छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे स्कूल में आए दिन झाडू लगवाई जाती है और साफ-सफाई भी करवाई जाती है. इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक फजल एक बच्चे से शौचालय साफ करवाते हुए नजर आ रहे हैं. सफाई के दौरान बच्चे की शर्ट तक उतरी हुई है. यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इस मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं.
मैंने पत्ते साफ करने को कहा था…
मामले में शिक्षक फजल ने कहा कि उन्होंने बच्चों से शौचालय साफ नहीं करवाया है. उन्होंने बच्चों को केवल परिसर में गिरे हुए सूखे पत्ते उठाने के लिए कहा था. उन्होंने बाथरुम साफ कराने की बात को खारिज कर दिया है.
इनका कहना है
मामला मेरे संज्ञान में आया है. बीआरसी और जनशिक्षक को तुरंत मौके पर भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
– धीरज बिरथरिया, डीपीसी-शाजापुर
