विदिशा, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय में सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की अनूठी मिसाल सामने आई है, जिसके तहत विदिशा की एक कब्रिस्तान कमेटी ने श्मशान घाट को सूखे पेड़ दान किए हैं।
ये पेड़ अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। कब्रिस्तान कमेटी ने जिला प्रशासन की अनुमति लेकर बड़ी मात्रा में लकड़ियां श्मशान घाट को सौंपी हैं।
विदिशा कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद खान ने कहा कि यह पहल इंसानियत को मजबूत करेगी और अतिरिक्त लकड़ियों का सदुपयोग भी हो सकेगा।
Next Post
दो गुटों में संघर्ष, एक महिला सहित आधा दर्जन घायल
Mon Jun 16 , 2025
मुरैना, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में करण सिंह कुशवाह को गोली लगने से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों […]

You May Like
-
2 months ago
राजमार्ग के बाद सर्विस रोड भी बदहाली की भेंट चढ़ी
-
1 year ago
तराई अंचल में मूसलाधार बारिश, नाले उफान पर
-
9 months ago
70 वर्ष के हुए उदित नारायण
