
सिंगरौली।जिला मुख्यालय बैढ़न के डीएव्ही मार्ग में आज दिन बुधवार को परिवहन अमला डीएव्ही एवं ई-कोल स्कूल पहुंच स्कूली वाहनों का जांच किया। जहां किराये से चल रहे पॉच वाहनों को जप्त कर 14 हजार रूपये का जुर्माना रसीद काटी गई है।
जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने विभागीय स्टाफ लिपिक वर्ग तीन व्यौमकांत तिवारी एवं अन्य अमले के साथ बैढ़न के डीएव्ही मार्ग पहुंचे और स्कूली वाहनों का जांच पड़ताल एवं दस्तावेज देखने लगे। इस दौरान ई-कोल स्कूल एवं डीएव्ही विद्यालय के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किराये के उक्त वाहनों के पास परमिट नही था। जिन्हें जप्त कर 14 हजार रूपये की रसीद काटी गई। आरटीओ के इस कार्रवाई वाहन चालको के मालिको में हड़कंप मचा हुआ है।
