रुपया 23 पैसे टूटा, फिर 94 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 23 पैसे टूटकर 94.0150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया 30 मार्च के बाद पहली बार 94 प्रति डॉलर से अधिक कमजोर हुआ है।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। इस दौरान यह 110.50 पैसे लुढ़क चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 34.50 पैसे टूटकर 93.7850 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 24.50 पैसे की गिरावट में 94.03 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन कमजोर ही रहा। यह ऊपर 93.98 रुपये और नीचे 94.17 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक आज 0.10 प्रतिशत मजबूत हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब एक फीसदी की तेजी रही और लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 103 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा दबाव में रही।

 

 

Next Post

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शाम पांच तक 82.24 प्रतिशत मतदान

Thu Apr 23 , 2026
चेन्नई, 23 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरूवार शाम पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्रतिशत को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि मतदाताओं में इसको लेकर खासा उत्साह है। तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराया गया है। […]

You May Like