विवाद के बाद पति-पत्नी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

बड़वानी, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर विवाद के चलते एक दंपति ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय लक्ष्मण और 26 वर्षीय उसकी पत्नी सविता ने कल घर के पास स्थित एक कुएं में कूद कर जान दे दी। सविता का शव तुरंत निकाल लिया गया था, जबकि लक्ष्मण का शव एनडीईआरएफ की टीम ने शाम को निकाल लिया। शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया गया।

दोनों मूल रूप से बोकराटा के निवासी थे, लेकिन पांच वर्ष पूर्व शादी के बाद आशा ग्राम रोड पर मकान बनाकर रह रहे थे। दोनों को कुष्ठ रोग के चलते काम नहीं मिल पाता था और वह अक्सर शराब पीकर आपस में विवाद करते थे। कल भी दोनों में विवाद हुआ और वह कुएं के पास पहुंच गए। दोनों का चार वर्षीय पुत्र अभिजीत भी सामने था। विवाद के बाद दोनों कुएं में कूद गए। उनके सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनारस बाई शिंदे रहती है। उन्होंने घटनाक्रम देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लक्ष्मण के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया गया और 4 वर्षीय पुत्र को उन्हें सौंपा गया है।

Next Post

आदिवासी विद्यार्थियों ने 12 किलोमीटर पैदल मार्च कर की शिकायत, प्राचार्य को हटाया गया

Mon Jan 27 , 2025
खरगोन, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मेनगांव से दो सौ से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों के 12 किलोमीटर का पैदल मार्च कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल की प्राचार्य को हटा दिया गया है। खरगोन की अपर कलेक्टर रेखा राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों […]

You May Like