इंदौर:सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने धारदार वस्तु से बड़े भाई पर हमला कर दिया. रात करीब 10:20 से 10:45 बजे के बीच हाथीपाला स्थित सैफी होटल के पास की बताई गई है.42 वर्षीय पीड़ित रहीश अहमद निवासी साउथ हाथीपाला ने पुलिस को बताया कि वह घर आकर खाना खाने बैठा ही था, तभी उसके बेटे उमेर ने चैनल गेट लगाया.
इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई मुनाफ खान गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी और किसी धारदार वस्तु से वार कर दिया. हमले में रहीश के दाएं हाथ की कलाई पर गहरी चोट आई और खून निकलने लगा. सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी मुनाफ खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
