
रीवा। बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत गुरूवार की दोपहर अज्ञात बदमाशो ने वृद्ध के बैग से 1 लाख रूपये पार कर दिये और दुकान पहुंचने पर वृद्ध को इसकी जानकारी हुई. आनन-फानन थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. दरअसल वृद्ध बैंक से पैसे निकाल कर खरीददारी के लिये जा रहे थे और कुछ देर के लिये जाम में फसे उसी दौरान बदमाशो ने पैसा पार कर दिया.
जानकारी के मुताबिक पटना निवासी दिनेश प्रसाद द्विवेदी दोपहर बैकुण्ठपुर इंडियन बैंक पहुंचे और एक लाख रूपये निकाले. जिसके बाद बैग में डालकर अपनी मोटर साइकल में लगे बैंग के अंदर डाल दिया और चल पड़े. कुछ दूर जाने के बाद जाम में फस गये. इसी दौरान अज्ञात बदमाशो ने बैग का चैन खोलकर पैसे से भरा बैग पार कर दिया. जिसमें एक लाख रूपये नगद, एटीएम कार्ड एवं पासबुक थी. समान खरीदने जब दिनेश द्विवेदी दुकान पहुंचे तब बैग गायब था. जिसके बाद सीधे थाने पहुंचकर शिकायत की. बताया गया है कि बदमाश बैंक से ही रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही पैसे पार कर दिये. फिलहाल बैकुण्ठपुर पुलिस बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटो खंगाल रही है. शाम तक बदमाशो का कोई सुराग नही लगा.
