भीम आर्मी एकता मिशन में अंबेडकर महापंचायत, 800 पुलिस जवान तैनात

ग्वालियर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन की आज बुधवार 11 जून को होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर महापंचायत को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क है। पहले यह महापंचायत फूलबाग मैदान में प्रस्तावित थी। प्रशासन ने इसके लिये मंजूरी नहीं दी है। अब यह आयोजन निरावली पर होगा। पुलिस व प्रशासन ने आयोजकों को हिदायत भी दी है। उनके ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति नहीं बनना चाहिये। शहर में निरावली, हाईकोर्ट, फूलबाग समेत संवेदनशील इलाकों में 800 पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है।

यहां सुरक्षा कारणों से सारी व्यवस्थाएं पूरी कर अफसर तैनात कर दिए हैं। भीम आर्मी मप्र के संयोजक सुनील बैरसिया ने इस आयोजन की सूचना अपने कार्यकर्ताओं को देने के लिए विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि महा पंचायत निरावली चौराहा एसबीएम अस्पताल के सामने मैदान में सुबह 11 बजे से होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह सहित अन्य शामिल रहेंगे। इस दौरान पुलिस अफसरों से क्षेत्र में हलचल को लेकर निगरानी की जा रही है।

Next Post

बरगवां में प्राणघातक हमला, पीड़ित की हालत नाजुक

Wed Jun 11 , 2025
सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के बरहटी गांव के एक बैगा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला कर दिया, गंभीर हालत में पीड़ित को बरगवां सामुदायिक भवन से जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, पीड़ित का इलाज जारी है, पीड़ित के शरीर पर धारदार हथियार के सर […]

You May Like