आज निकलेगी वोट न्याय यात्रा

जबलपुर: 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक ऐतिहासिक वोट न्याय यात्रा – वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे।शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि जीतू पटवारी आज सुबह 1 बजे, अंधमूक बायपास पहुंचेंगे जहाँ पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

वहाँ से सडक़ मार्ग द्वारा धनवंतरी नगर, त्रिपुरी चौक, मदन महल, तीन पत्ती चौराहा और मालवी चौक होते हुए, दोपहर 2 बजे शहीद स्मारक, गोल बाजार पहुंचेंगे। इसके पश्चात् कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट की ओर विशाल पैदल मार्च करेंगे। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी दोनों की संयुक्त भागीदारी रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है कि यह यात्रा जबलपुर में लोकतंत्र की रक्षा और जनादेश की गरिमा की बहाली का प्रतीक बनेगी।

Next Post

पहले दिन 382 किसानों के दस्तावेज जमा

Tue Aug 26 , 2025
जबलपुर: शहपुरा तहसील स्थित ग्रीष्मकालीन मूंग- उड़द खरीदी के समय बनाए गए गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र 64 एमएलटी वेयर हाउस मजीठा में खरीदी के दौरान अनियमितता मिलने पर जिला स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि जांच के लिए […]

You May Like