दक्षिण अफ्रीका ने दिया भारत को 124 रनों का लक्ष्य

कोलकाता 16 नवंबर (वार्ता) मोहम्मद सिराज (दो रन देकर दो विकेट) और जसप्रीत बुमराह (एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र में भोजनकाल से पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 रनों के स्कोर पर समेट दिया।

कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जूझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मुश्किल पिच पर भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने कल के 93 रनों पर सात रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में टेम्बा बावुमा ने अपनी जुझारु बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (29) को बोल्डकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई।

इसके बाद 54वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहले साइमन हार्मर (सात) को बोल्ड किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केशव माहराज को पगबाधा आउटकर 153 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को मिली बढ़त 30 रनों की बढ़त के आधार पर उसे जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार ने चार विकेट लिये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

नगर पालिका की अनसुनी पर फूटा गुस्सा, पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना

Sun Nov 16 , 2025
विदिशा: नगर की विकास समस्याओं को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह भी धरना स्थल पहुंचे और पार्षदों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पार्षदों की सुनवाई तक नहीं […]

You May Like