नगर पालिका की अनसुनी पर फूटा गुस्सा, पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना

विदिशा: नगर की विकास समस्याओं को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह भी धरना स्थल पहुंचे और पार्षदों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पार्षदों की सुनवाई तक नहीं हो रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि आम नागरिक और जनप्रतिनिधि दोनों ही उपेक्षा और प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे तीन वर्ष का कार्यकाल बीत गया, लेकिन वे अपने वार्डों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करा पाए। कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम शुरू होने तक धरना जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी स्थानीय नेताओं के दबाव में काम करते हैं, जिसके चलते विकास कार्य लंबित हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में विरोध को तेज करते हुए मशाल जुलूस और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम भी किए जाएंगे।धरने में धर्मेंद्र सक्सेना, आशीष माहेश्वरी, अशोक जाट, दीपक कुशवाहा, राजेश लोधी, संजय अग्रवाल, संतोष जैन, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Next Post

मार्को यानसन ने लंच से पहले भारत को दिये दो झटक

Sun Nov 16 , 2025
कोलकाता 16 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने भोजनकाल से पहले भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट पर 10 रन बना लिये और अभी उसे जीत के लिए 114 रनों की दरकार […]

You May Like