मार्को यानसन ने लंच से पहले भारत को दिये दो झटक

कोलकाता 16 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने भोजनकाल से पहले भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट पर 10 रन बना लिये और अभी उसे जीत के लिए 114 रनों की दरकार है। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जयसवाल (शून्य) को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में केएल राहुल को भी उसी तरह आउट कराकर दिखाया कि बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर वह आसानी से भारत को जीतने नहीं देंगे।

इससे पहले मोहम्मद सिराज (दो रन देकर दो विकेट) और जसप्रीत बुमराह (एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र में भोजनकाल से पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 रनों के स्कोर पर समेट दिया।

कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जूझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मुश्किल पिच पर भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने कल के 93 रनों पर सात रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में टेम्बा बावुमा ने अपनी जुझारु बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (29) को बोल्डकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई।

इसके बाद 54वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहले साइमन हार्मर (सात) को बोल्ड किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केशव माहराज को पगबाधा आउटकर 153 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को मिली बढ़त 30 रनों की बढ़त के आधार पर उसे जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार ने चार विकेट लिये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

केरला फेस्ट में सांस्कृतिक विविधता की छटा, स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करते दिखे लोग

Sun Nov 16 , 2025
भोपाल: बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में चल रहे केरला फेस्ट का तीसरा दिन रंग, संगीत और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहा। शनिवार को सप्ताहांत की भारी भीड़ ने केरल और मध्य प्रदेश की कला, संगीत और परंपराओं के अनूठे मेल का आनंद लिया। बल्कि कथकली से लेकर थेय्याम, फ्यूजन संगीत […]

You May Like