जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मानसिंह भूमिया 26 वर्ष निवासी पिसनहारी की मढिया गढा ने सूचना दी कि भाई गुमान सिंह, चाचा डरे भूमिया एवं राजेश भूमिया चन्नी अहिरवार के साथ त्रिपुर सुंदरी मंदिर दर्शन करने आये थे.
रविवार दोपहर वापस जा रहे थे, त्रिपुर सुंदरी गेट के सामने पैदल, नेशनल हाईवे रोड पार कर रहे थे उसी समय भेडाघाट की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 बीए 3998 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे तीनों को चोटें आ गई।
