रंगदारी नहीं दी तो शराब दुकान मैनेजर को पीटा

जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने शराब दुकान के मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह ठाकुर 52 वर्ष निवासी बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बरगी शराब दुकान में मैनेजर है.

बीती रात 11-30 बजे शराब दुकान बंद करके बरगी स्थित किराये के मकान के पास पहॅुचा तभी बरगी निवासी राहुल परिहार एवं आयुष परिहार आये, राहुल परिहार बोला कि तुम्हें कलारी चलाना है तो 20 हजार रूपये एवं शराब देना पड़ेगा, मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं को समायोजित करेंगे सत्ता और संगठन में

Mon Mar 31 , 2025
सियासत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के साथ संगठन पर भी फोकस करते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि सरकार के हर फैसले का फायदा संगठन को मिले. इस दृष्टि से पिछले दिनों मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि दीनदयाल अंत्योदय समितियां और जिला योजना समितियां को एक्टिवेट किया जाएगा. इसके […]

You May Like