रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत विक्षत शव

सतना:मानिकपुर-सतना रेलखण्ड पर खुटहा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से आस पास के लोगों के बीच सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.रविवार की शाम खुटा गांव के निकट उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा नजर आया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधन और पुलिस को दी गई.

काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश बढऩे लगा. जिसके चलते कुछ देर बाद रेलवे से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार शव काफी क्षत विक्षत हालत में मिला. शरीर के कुछ हिस्से रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर पड़े मिले. जिसके चलते उसकी पहचान हो पाने में काफी कठिनाई आ रही है. मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच का दिशा निर्धारित हो सकेगी. जांच के जरिए ही यह जानकारी सामने आ सकेगी कि किसी रेल यात्री के साथ दुर्घटना हुई है अथवा मामला आत्महत्या का है या कुछ और.

Next Post

नहर में बहता मिला वृद्ध का शव

Mon Oct 6 , 2025
सतना : जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत नेमुआ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरवा नहर में एक वृद्ध का शव बहता दिखाई दिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.रामपुर बघेलान थाने से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को नहर […]

You May Like