कुलगुरु की महाआरती करने दफ़्तर पहुंची एनएसयूआई

 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कुलगुरु पर लगे गंभीर आरोपों, बढ़ती अव्यवस्थाओं  के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में कुलपति की महा आरती करने का प्रयास किया जो कुलगुरू के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध था।

जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने कहा कि छात्रों के रिजल्ट में व्यापक स्तर पर गड़बडिय़ां हुई हैं, छात्रों को आज भी डिग्री मार्कशीट के लिए सीएम हेल्पलाइन लगानी पड़ रही है, महाविद्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है और महाविद्यालय विश्वविद्यालय के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं।  जब विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक आयोजित की जा रही थी, तब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बैठक के बीच कुलपति की महा आरती करने का प्रयास किया। लेकिन कुलपति ने बाहर आने से इनकार कर दिया और सुरक्षा कर्मियों से कहकर अपने कक्ष को बंद करवा दिया। इससे छात्रों में और अधिक रोष पैदा हो गया। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम, मो अली ,राहुल रजक, वाजिद, अभिषेक दहिया, हर्ष, साहिल, पुष्पेन्द्र गौतम सहित छात्र उपस्थित थे।

Next Post

गोली लगने पर युवक को किया जबलपुर रेफर, दो आरोपितों गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Wed Jan 15 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. एक युवक हरगोविंद साहू निवासी ग्राम जमुनाझिरी थाना बक्सवाहा जिला छतरपुर को गोली लगने से मंगलवार रात इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट के द्वारा हाथ में गंभीर चोट होने पर उपचार कर जबलपुर रेफर किया था, वहीं […]

You May Like