दिल्ली भाजपा ने शुरू की जिलाध्यक्षों की चुनाव की प्रक्रिया

नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय 14 पंत मार्ग में रविवार को संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन के साथ जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नागपाल ने सम्बोधित किया।

कार्यशाला में संगठन पर्व के अंतर्गत नियुक्त प्रदेश भाजपा की चुनाव टोली के सदस्यों ने भाग लिया और जिलाध्यक्ष चुनाव करवाने की प्रक्रिया को समझा।

इस अवसर पर श्री प्रकाश ने कहा, “दिल्ली भाजपा ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुऐ सभी 14 जिलों में 204 मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की है और शेष मंडल अध्यक्ष भी शीघ्र निर्वाचित होंगे। इसी के साथ अब हमें पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं में बिना कोई आपसी मतभेद पैदा होने दिए सभी 14 जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण करनी होगी।”

श्री सचदेवा ने कहा कि जिस तरह भाजपा में रायशुमारी से मंडल अध्यक्ष, फिर जिलाध्यक्ष का चुनाव होता है, उससे पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होता है और इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूर्ण सम्मान है।

Next Post

दिल्ली में अस्तित्व खो चुकी है कांग्रेस, यादव कर रहे हैं अनर्गल बयानबाजीः कपूर

Sun May 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पिछले दिनों यहां हुयी बेमौसम बारिश को लेकर दिये गये बयान के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की आलोचना की है और कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना पूरा […]

You May Like