केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच अयप्पा भक्तों से सबरीमला यात्रा से बचने की अपील

तिरुवनंतपुरम, 01 अगस्त (वार्ता) केरल में लगातार जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने पथनमथिट्टा जिला प्रशासन के साथ मिलकर शनिवार को एक जरूरी परामर्श जारी की है। इसमें दो और तीन अगस्त को ‘निरापुथरी’ उत्सव के लिए सबरीमला मंदिर जाने की योजना बना रहे भक्तों से यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया गया है।

सलाह में कहा गया है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पंपा नदी उफान पर है, जबकि पहाड़ी और जगंली रास्तों पर भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने तीर्थयात्रा क्षेत्र के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम और संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने और स्थिति में सुधार होने तक सबरीमला जाने से बचने की सलाह दी गयी है।

टीडीबी और पथनमथिट्टा जिला प्रशासन ने कहा कि यह परामर्श तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर जारी किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकारियों के जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और सहयोग देने की अपील की है।

 

 

Next Post

मॉ शारदा मंदिर जाने वाली सड़क निर्माण वाले मामले में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इंकार

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने मैहर में मां शारदा मंदिर की ओर जाने वाली सडक़ को आसपास के मकानों और दुकानों से ऊंचा बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ मामले में कहा है कि किसी […]

You May Like