
बागली। जल गंगा अभियान की शुरुआत जटाशंकर महादेव तीर्थ पर जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित की गई उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा कमल यादव मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह भंडारी के द्वारा जल गंगा अभियान की शुरुआत जटाशंकर में स्थित जटाशंकर कुंड सीढ़ीयो पर पूजन करके की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुरली भवर द्वारा मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं तथा प्रस्फुटन समितियां के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल का महत्व बताते हुए कहा की जन अभियान परिषद की जिम्मेदारी जन भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण है। जन भागीदारी के कार्य करने में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए ताकि आने वाले समय में जल समस्या ना बने तथा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में और प्रचार प्रसार में जन अभियान परिषद कार्य करें ।
इस
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता महेश सोलंकी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन चंद्रशेखर मराठा द्वारा किया गया।
