बोहरा समाज के लोगों ने मनाई ईद 

भोपाल।बोहरा समाज ने मीठी सेवईयों के साथ रविवार को ईद मनाई. इस मौके पर समाजहित के लिए किए जाने वाले कार्यो को लेकर मानवता का सन्देश दिया गया. राजधानी में रविवार को समाज के लोगों ने नमाज़ अदा करने के बाद आपस में गले मिले. शहर की 6 मस्जिदों हैदरी मस्जिद अलीगंज, , सेफिया कॉलेज, अहमदी मस्जिद भोपाल टॉकीज, हुसैनी मस्जिद पीरगेट, बुरहारी मस्जिद करौंद, नूर महल मरकज और बद्री मस्जिद में सुबह के समय नमाज अदा की गई.

रमजान के बाद ईद की परम्परा

समाज के लोगों ने ईद के मौके पर एक-दूसरे के घर जा कर मीठी सेवईयां खाई. महिलाओं और बच्चों ने भी ईद के मौके पर बधाई देते हुए आपस में गले मिलते नज़र आये. इन बच्चों के चेहरों पर इस दौरान ऊर्जा दिखी, महिलाओं ने ईद के मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाये. सभी ने अपने परिजनों के साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों को घर पर बुला कर सेवइयां खिलाई. सभी के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना इस दौरान की गई. बता दें कि 2 मार्च से रमजान का महीना शुरू हुआ था. करीब एक माह के रोजे के बाद मुस्लिम समाज में ईद-उल-फित्र का पर्व मानाने की परम्परा रही है.

Next Post

देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिये उमड़े श्रद्धालु

Sun Mar 30 , 2025
सीधी। चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होते ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिये भक्तों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई । भोर से ही देवी मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करने के लिये पहुंचना शुरू हो गए। यह सिलसिला नवरात्रि के सभी दिनों में बना रहेगा। सम्पूर्ण वर्ष में चैत्र, […]

You May Like