
बागली।जैन तीर्थ शिवपुर मातमोर में आचार्य पद्मभुषणजी महाराज साहब के सानिध्य में बागली के युवा सुयश मनोज बोथरा व विवेक प्रवीण बम द्वारा 18 उपधान तप की साधना की । इस दौरान जैन समाज बागली द्वारा चल समारोह का आयोजन किया जैन सोशल ग्रुप से जुड़े विनोद बावेल व राकेश बोथरा ने बताया कि इस तपस्या में साधु जैसी दिनचर्या का पालन व साधना करना रहती है। इन तपस्वियों द्वारा 20 नवकार मंत्र की माला जाप प्रतिदिन किया ।
100 लोगस्य के जप प्रतिदिन किए । दशहरा पर्व से लेकर दीपावली पर्व तक यह तप साधना की ।
*गुप्ता परिवार द्वारा किया गया बहूमान*
इस मोके पर बुधवार को श्री नागर चित्तौडा समाज अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सीमा गुप्ता परिवार द्वारा तपस्वियों का बहुमान कर अनुमोदना की । तपस्वियों ने अपनी तपस्या के दौरान आचार्य श्री पद्मभूषणजी महाराज साहब के प्रवचनों को आत्मसात कर पूण्य लाभ अर्जित किया। इसके पूर्व स्थानीय श्री श्वेताम्बर जैन समाजजनो द्वारा नगर में चल समारोह निकाल कर दोनों तपस्वियों का बहूमान किया गया।
