ओणम पर सजी भव्य फूलों की रंगोली, महाबली और वामन का हुआ स्वागत

भोपाल। वी. डी. नायर कॉम्प्लेक्स, महाबली नगर में रविवार को मलयाली समुदाय ने पारंपरिक उत्साह के साथ ओणम पर्व मनाया। प्रांगण में विशाल पूक्कळम (फूलों की रंगोली) सजाई गई, जिसके माध्यम से सम्राट महाबली और भगवान वामन का स्वागत किया गया।

यह परंपरा यहां पिछले 20 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में रहवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और सामूहिक रूप से पूक्कळम सजाकर भगवान वामन के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन किया।

ओणम को समाज और परिवार को जोड़ने वाला त्योहार माना जाता है। दस दिवसीय इस महोत्सव का प्रारंभ अत्तम नक्षत्र से होता है और इसका समापन तिरुओणम् नक्षत्र पर होता है। केरल के सभी समुदायों की तरह भोपाल में भी यह पर्व पारंपरिक रंग-रूप और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया।

Next Post

बच्चा छत से गिरा, सिर में गंभीर चोट

Sun Aug 24 , 2025
मुरैना। अंबाह के गूंज बंधा गांव में एक बच्चा छत से गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। बेहोशी की हालत में बच्चे को मुरैना रेफर किया गया है। दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय हर्ष परमार छत पर खेलते समय नीचे गिर गया। गिरते ही बच्चा बेहोश हो […]

You May Like