दतिया जेल में टीवी चैनल को लेकर भिड़े कैदी

दतिया: जिला जेल की एक बैरक में टीवी चैनल बदलने को लेकर दो हवालातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने से जेल का माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि जेल स्टाफ और अन्य बंदियों की मदद से स्थिति को तुरंत काबू कर लिया गया है। बैरक नंबर-4 में बंद हवालाती विक्की और शुभम टीवी देख रहे थे। इसी दौरान चैनल बदलने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। बैरक में मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलते ही जेल पहरी भी मौके पर पहुंच गए।जेल अधीक्षक के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है। घटना के समय बैरक बंद थी, इसलिए स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया। किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

Next Post

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, शराब के पैसों को लेकर पिता से हुआ था विवाद

Sun May 31 , 2026
ग्वालियर:ठाटीपुर थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शराब की लत और पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। मृतक की पहचान विक्रम नरवरिया पुत्र मदनलाल नरवरिया के रूप में हुई है। विक्रम मजदूरी करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे नियमित […]

You May Like