ग्राम रिछावर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

देवरी: ग्राम रिछावर से डामल रोड तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सामने आ रही कुछ व्यवहारिक समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में असंतोष देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम रिछावर के समस्त ग्रामीणों ने तहसील प्रभारी चंचल जैन को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि सड़क निर्माण के दौरान मार्ग के दोनों ओर सफाई, साइड निर्माण तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था अपेक्षित रूप से दिखाई नहीं दे रही है। इससे सड़क की दीर्घकालिक गुणवत्ता और मजबूती को लेकर ग्रामीणों में चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं।

ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर सड़क को नुकसान पहुंचने की संभावना बन सकती है। ऐसे में निर्माण कार्य के मानकों का परीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने, आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता के अनुरूप कार्य कराने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते यदि आवश्यक सुधार किए जाते हैं तो भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

अनुभूति ईको कैंप में विद्यार्थियों को वन, वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का मिला प्रशिक्षण

Fri Dec 19 , 2025
बेगमगंज: वन विभाग द्वारा डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में ग्राम वीरपुर के समीप वन क्षेत्र ईटेया में ईको-पर्यटन विकास बोर्ड के अंतर्गत अनुभूति ईको कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल वीरपुर के 125 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक […]

You May Like

मनोरंजन