राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

अयोध्या 15 नवम्बर (वार्ता) राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को मोबाइल फोन साथ में नहीं ले जाने दिया जायेगा।

सुरक्षा कारणों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ऐसा निर्णय लिया है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को ट्रस्ट द्वारा जो संदेश भेजा गया था उसमें मोबाइल फोन मंदिर परिसर में ले जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियो से इनपुट मिलने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवम्बर को राममंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को इसकी जानकारी भी परिचय पत्र प्रदान करते समय दे दी जाएगी। कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद और पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के बाद जो अयोध्या राममंदिर के बारे में उनकी योजना की जानकारी मिली है उसको देखते हुए ट्रस्ट ने मोबाइल फोन के बारे कठोर निर्णय लिया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन रखने के लिए पर्याप्त लाकर बने हैं मोबाइल फोन उसमें रखा जा सकता है। लेकिन ट्रस्ट इस पर भी कोई रिस्क नहीं लेगा।

 

 

Next Post

सायलेंसर से भडक़ी आग, ट्रैक्टर थ्रेशर में आग लगने से फसल खाक 

Sat Nov 15 , 2025
सीधी। धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर थ्रेशर में आग लगने से करीब 10 एकड़ में बोई गई धान की फसल जलकर खाक हो गई। यह हादसा जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत नागपोखर के ददरी गांव में शनिवार सुबह हुआ। बताया गया है कि धान की गहाई […]

You May Like