सायलेंसर से भडक़ी आग, ट्रैक्टर थ्रेशर में आग लगने से फसल खाक 

सीधी। धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर थ्रेशर में आग लगने से करीब 10 एकड़ में बोई गई धान की फसल जलकर खाक हो गई। यह हादसा जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत नागपोखर के ददरी गांव में शनिवार सुबह हुआ। बताया गया है कि धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर के गर्म सायलेंसर से आग भडक़ने से ट्रैक्टर, थ्रेशर समेत समूची धान की फसल जलकर खाक हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे उस दौरान हुई जब किसान शत्रुधन यादव अपने खेत में धान की कटाई के बाद गहाई करा रहे थे। गहाई के दौरान ट्रैक्टर का सायलेंस अत्यधिक गर्म हो गया जिससे आग लग गाई। तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती गई और कुछ पलों में थ्रेशर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पीडि़त किसान का कहना था कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना में ट्रैक्टर और थ्रेशर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

इनका कहना है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ट्रैक्टर का गर्म सायलेंसर और संभावित शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर तहसीलदार कार्यालय को भेज दिया है। ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डीके रावत, चौकी प्रभारी पोंडी

Next Post

राघादेवी, चिमटीपुर में हुआ क्लाइंबिंग और एब्सेलिंग का प्रशिक्षण

Sat Nov 15 , 2025
छिन्दवाड़ा। असेंडियम वेंचर्स ने राघादेवी और चिमटीपुर में क्लाइंबिंग एवं एब्सेलिंग की तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नए एडवेंचर स्पॉट विकसित करना तथा स्थानीय लोगों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार की दिशा में सशक्त बनाना है। जिला प्रशासन, […]

You May Like