
रीवा। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में शनिवार को बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चाची अरुणा सिंह और भतीजे प्रियांश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसा बंधवा मोड़ के पास हुआ। मनगवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस और विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
