
सीहोर। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद को लेकर रविवार को सीहोर से बड़ी संख्या में अनेक युवा और नागरिकों ने कोलीपुर सिद्धपीठ नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने के लिए ज्ञापन सौंपा.कार्यक्रम में भगवती गौ माता के अनुराग भार्गव सहित अन्य मौजूद थे. संत माधवदास महाराज ने कहाकि भारत में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. आगामी दिनों में गौ माता के सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
