प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, सोनम का था अफेयर

इंदौर: इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ गई है. मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी. सोनम का अपने घर पर काम करने वाले युवक राज कुशवाह से प्रेम-प्रसंग था, जो इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना.
जांच में सामने आया है कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा को मेघालय बुलाया और पहले से मौजूद प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलवाया.

राजा को गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. सोनम खुद भी इस हत्याकांड के बाद लापता बताई जा रही थी, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ढाबे पर संदिग्ध हालत में मिली. उसे पुलिस ने गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस की निगरानी में रखा है. मामले में सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाह और दो अन्य समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. मेघालय पुलिस की एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिलांग पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में और भी कई परतें खुलना अभी बाकी हैं

Next Post

राजा हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Mon Jun 9 , 2025
इंदौर: चर्चित राजा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ललितपुर से दो और इंदौर से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश शामिल हैं. तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात में शामिल मुख्य आरोपी […]

You May Like