राज्यपाल पटेल ग्वालियर आए, विमानतल पर स्वागत, दो दिन रहेंगे

ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज शनिवार की शाम राजकीय विमान द्वारा ग्वालियर आए। विमानतल पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। राज्यपाल पटेल 4 मई को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Next Post

कल नीट की परीक्षा, तैयारियां पूरी

Sat May 3 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने मेडिकल कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए 4 मई को आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-2025 परीक्षा को निर्विघ्न एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने की निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like