खंडवा में हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री नायडू से मिले सांसद पाटिल

खंडवा: खंडवा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और दिल्ली में क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर विकास कार्यों की योजनाएं स्वीकृत करवा रहे हैं। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र में रेलवे के विकास को लेकर लगातार सांसद श्री पाटिल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेनों के स्टॉपेज के साथ ही खंडवा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए करोडो रुपए स्वीकृत कराये जिसका टेंडर हो चुका है।

इंदौर इच्छापुर मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों चल रही लोकसभा क्षेत्र के दौरान सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डीयन मंत्री राममोहन नायडू से भेंट कर संसदीय क्षेत्र के खंडवा में हवाई पट्टी का विस्तारीकरण / नवीनीकरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु अनुरोध पत्र सौंपा व स्वीकृत प्रदान करने के लिए आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के समय सांसद श्री पाटिल के साथ भोपाल के सांसद रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे।

Next Post

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का ज्ञापन, कल से कार्य बहिष्कार का ऐलान

Tue Aug 5 , 2025
सतना: मध्य प्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कर्मचारियों के विभाजन के मुद्दे को लेकर संघ प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर सतना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा सहित सौरभ द्विवेदी, सुजीत नागेश, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।