सतना: मध्य प्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कर्मचारियों के विभाजन के मुद्दे को लेकर संघ प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर सतना को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा सहित सौरभ द्विवेदी, सुजीत नागेश, प्रज्ञा द्विवेदी, ज्योति पटेल, राजेश सिंह, मणिराज सिंह बागरी और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे 6 अगस्त से शासकीय कार्य से विरत रहेंगे।
