पिछले साल से ज्यादा बारिश, फिर भी फसल प्रभावित

आगर-मालवा, आगर-मालवा जिले में वर्तमान वर्षाकाल 1 जून से 23 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे तक औसत 381.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत 254.9 मिमी वर्षा हुई थी . गत वर्ष की तुलना में 126.5 मिमी वर्षा अधिक होने के बाद भी इस बार किसानों की फसल खासी प्रभावित हो रही है. जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक आगर तहसील में 392 मिमी, बड़ौद में 242, नलखेड़ा में 481, सोयतकलां में 402, सुसनेर में 390 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. इस वर्ष अब तक जिले में कुल 1907 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. गत वर्ष कुल 1274.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी. गत वर्ष आगर तहसील में 160, बड़ौद में 295, नलखेड़ा में 217, सोयतकलां में 305.5 एवं सुसनेर में 297 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में 23 जुलाई की सुबह 8 बजे तक औसत 17.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि जिले में कुल वर्षा 86 मिमी हुई है. आगर में 24.0 मिमी, अर्थात करीब 1 इंच, बड़ौद में 7.0 मिमी, नलखेड़ा में 17.0, सोयतकलां में 11.0 एवं सुसनेर में 27 मिमी वर्षा 24 घंटे में दर्ज की गई है.

लंबी खेंच से प्रभावित हुई फसलें

गत वर्ष की तुलना में भले ही आगर जिले में 126.5 मिमी यानि 5 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है, लेकिन गत वर्ष पानी समय-समय पर गिरता रहा, जिसके कारण फसल की स्थिति काफी अच्छी थी तथा बाद में उत्पादन भी अच्छा रहा, जबकि इस बार पानी भले ही गत वर्ष से अधिक गिर चुका है, लेकिन 15 दिन की लंबी खेंच के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख गई. नतीजा यह हुआ कि कई गांवों में किसानों को दोबारा बोवनी करना पड़ी.

Next Post

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 75 हजार में से 58 हजार का माल बरामद

Thu Jul 23 , 2026
शाजापुर,  बेरछा में हुई 1 लाख 75 हजार रुपए की चोरी की वारदात का बेरछा पुलिस ने खुलासा कर दिया है और एक आरोपी पुलिस के हाथ लगा है, जिससे चोरी गया आधा माल बरामद किया गया है. जबकि शेष मशरूका दो अन्य आरोपियों के पास है, जो फिलहाल फरार […]

You May Like