पंचांग 04 अगस्त 2025:-
रा.मि. 13 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल दशमीं चन्द्रवासरे दिन 9/52, अनुराधा नक्षत्रे दिन 8/44, ब्रह्म योगे दिन 7/37, गर करणे सू.उ. 5/26 सू.अ. 6/34, चन्द्रचार वृश्चिक,शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 04 अगस्त 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. मान सम्मान के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. प्रभाव बना रहेगा. राजकीय सम्मान की प्राप्ति का योग है. वर्ष के अन्त में प्रतिष में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग रहेगा. नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान पक्षर की चिन्ता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा हो सकती है.
——————————————————–
आज का भविष्य- सोमवार 04 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, धैर्यवान, न्यायप्रिय, परोपकारी व धार्मिक प्रवृत्ति का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. लेखन तथा रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी. प्राय: इंजीनियरिंग, वायुयान संबंधी तकनीकी कार्यों में सफल होते हैं. इनकी अध्ययन में विशेष रूचि रहेती है.
——————————————————–
मेष- मन में किसी अज्ञात भय की स्थिति दूर होगी. दिन अच्छा रहेगा. संयम से काम लेना आपके लिये हितकर रहेगा. मित्रता उपयोकी सिद्ध होगी. गुमी वस्तु मिल सकती है.
वृषभ- धार्मिक कार्यों में रूझान से दान धर्म में धन खर्च होगा. पारिवारिक क्लेश तथा चिंता का निवारण होगा. मानसिक रूप से स्थिति समाधान पूर्ण साधारण रहेगी.
मिथुन- व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें. संपत्ति विवाद हल होगा. सुख एवं यश मिलेगा. शांति एवं संयम बना रहेगा. यात्रा होगी.
कर्क- संतान पक्ष की ओर से थोड़ी परेशानी रहेगी. माता पिता को कष्ट हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी. स्वजनों का सहयोग अधूरे कार्य पूर्ण करने में सहायक रहेगा.
सिंह- धर्म कर्म व पूजा पाठ में रूचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा के योग हैं. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी लाभदायक रहेगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. शुभ समाचार मिलेगा.
कन्या- व्यवसाय के प्रति सतर्क रहें. कार्य बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद होंगे. नये सुखद अनुबंध होंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी. थकान महसूस हो सकती है.
तुला- बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. परिस्थितियों से सामना करने में सफलता मिलेगी. अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी. कामकाज समय पर पूरा होगा. मान सम्मान बढ़ेगा.
वृश्चिक- चिंता करने की जरूरत नहीं है, स्थिति अनुकूल रहेगी. सामाजिक कार्यों में यश और कीर्ति प्राप्त होगी. अधिकारी वर्ग आपकी मदद करेंगे. रूके कार्यों को गति मिलेगी.
धनु- पद के अनुरूप कार्य प्रणाली लाभदायक सिद्ध होगी. भाग्योदय समाचार प्राप्त होगा. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. श्रेष्ठजनों व गुरूजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
मकर- अपने महत्व के कार्य बना सकते हैं. धर्म कर्म व अध्यात्म में मन लगेगा. अज्ञात भय तथा चिंता रह सकती है. दैनिक कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा.समय व्यर्थ न गवायें.
कुम्भ- अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिये तैयार रहना होगा. व्यापार व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. क्रोध में कोई निर्णय न करें.
मीन- उच्चाधिकारियों से तनावग्रस्त रहने की संभावना है. परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी. स्वजनों से मुलाकात हो सकती हैं यश, मान सम्मान प्राप्त होने का योग है.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल दशमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से कपास, रूई में उछाल होगा. सोना, चांदी मंदी होगी. गुड, खांड के भाव में धीरे धीरे समानता आयेगी. हाजिर मार्केट में आज के बने भाव महत्वपूर्ण रहेंगे. भाग्यांक 3720 है.
——————————————————–
