ज्वेलर से 40 लाख का सोना ठगा, अस्पताल से महिला का हार चोरी

इंदौर:शहर में चोरी और ठगी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. सराफा बाजार में ज्वेलर को आधा किलो सोना खरीदने के नाम पर 40 लाख का माल देकर चकमा दे दिया गया. इसी क्षेत्र में दुकान पर पहुंची महिला का सोने का हार गायब हो गया. वहीं, लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में कर्मचारी की काउंटर से मोबाइल चोरी कर आरोपी फरार हो गए. तीनों प्रकरणों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि क्षेत्र में मुकेश पिता मुरारीलाल अग्रवाल निवासी ऊषा नगर ने पुलिस को बताया कि शांतिलाल सावरिया निवासी शक्कर बाजार ने आधा किलो सोना खरीदने के सौदे में 20 लाख रुपए नकद देकर बाकी 40 लाख रुपए दुकान से देने का भरोसा दिलाया था. 28 नवंबर को कर्मचारी हरेराम और वरुण सोना लेकर आरोपी की दुकान पहुंचे तो शांतिलाल ने सोना तिजोरी में रखने और रकम लाने की बात कही.

काफी देर तक इंतजार के बाद कर्मचारियों ने देखा कि आरोपी दुकान के पीछे बने दूसरे दरवाजे से सोना लेकर फरार हो चुका है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने करीब 56 दिन पहले ही दुकान किराए पर ली थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. इसी तरह सराफा क्षेत्र में शनिवार को एक और वारदात हुई. कोयला बाखल में रहने वाली परवीन ने बताया कि वे हार सुधरवाने एक दुकान पहुंची थीं. बाटा शोरूम के सामने पर्स खोला तो उसमें रखा सोने का हार गायब मिला. पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उधर, तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में चोरी का मामला दर्ज हुआ है. कर्मचारी जितेंद्र जिनवाल निवासी राधिका सोसायटी ने पुलिस को बताया कि काउंटर की दराज में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया. फुटेज में एक युवक मोबाइल निकालते नजर आ रहा है, जो बाहर साथी से मिला और बाद में तीसरे युवक संग स्कूटर पर बैठकर फरार हो गया. मामले में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और वारदात के जल्द खुलासा हो सकता है

Next Post

परिवहन न होने से लाखो क्विंटल धान डम्प, सात दिन में नही हो रहा भुगतान

Sun Dec 21 , 2025
रीवा: रीवा एवं मऊगंज जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कड़ाके की ठंड के बीच चल रही है. अव्यवस्था के बीच शुरू हुई खरीदी पटरी से उतर गई है. खरीदी केन्द्रो में कई दिनो से जहा किसान अपनी उपज लेकर बैठे है वही धान का उठाव नही हो […]

You May Like