ब्यावरा में पर्यावरण जागरण: हजारों विद्यार्थियों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला

ब्यावरा। नगर में पर्यावरण जागरण की पहल के अंतर्गत नगर की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा एक विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैष्णो देवी मंदिर से हुआ, जहां भारत माता, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की रथयुक्त झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भारत माता का पूजन मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पवार ने किया। इसके पश्चात वैष्णो देवी मंदिर से अहिंसा द्वार तक हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विवेकानंद विद्या विहार के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत घोष का शानदार प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। नगरवासियों ने भारत माता की झांकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समापन अहिंसा द्वार पर भारत माता की आरती और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों और 15 कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। संचालन एम.एल. लववंशी ने किया तथा आभार डॉ. मुकेश मारू ने व्यक्त किया।

Next Post

कृषि वर्ष 2026 शुभारंभ की तैयारियों को लेकर संभाग आयुक्त ने दिए निर्देश

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल। कृषि वर्ष 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने आयुक्त सभाकक्ष में बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

You May Like