ऑनलाइन रिटर्न के नाम पर साइबर ठगी, ओटीपी साझा करते ही खाते से 99,499 रुपये निकले

बैतूल: ऑनलाइन रिटर्न की प्रक्रिया के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में व्यवसाय से जुड़े एक युवक के खाते से ओटीपी साझा करते ही 99 हजार 499 रुपये निकाल लिए गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ निवासी नितेश पिता सुरेश राठौर ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चप्पल मंगाई थी, जो पसंद नहीं आने पर उन्होंने रिटर्न की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधि बताया और रिटर्न के लिए ओटीपी साझा करने को कहा। जल्दबाजी में युवक ने ओटीपी बता दी।

इसके कुछ ही मिनटों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से यूपीआई के माध्यम से 49 हजार, 50 हजार और 499 रुपये की निकासी के तीन संदेश प्राप्त हुए। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बुधवार को बैंक शाखा और साइबर सेल बैतूल में लिखित शिकायत दर्ज कराई।साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन रिटर्न या रिफंड के नाम पर कभी भी ओटीपी या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Next Post

ग्वालियर अंचल में क्रिसमस की धूम, चर्चों में सुबह से भीड़

Thu Dec 25 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहर भर में आज क्रिसमस का त्यौहार उत्साह व उल्लास से मनाया जा रहा है। शहर के चर्च आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। बुधवार रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के साथ ही विशेष आयोजन शुरू हो गए। देर रात विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की […]

You May Like